Barabanki News: हत्या के प्रयास में तीन लोगों पर दोष सिद्ध, फैसला सुरक्षित
बाराबंकी, अक्टूबर 16 -- Barabanki News: बाराबंकी। अपर सत्र न्यायाधीश, कोर्ट- 9, अंजनी कुमार सिंह ने थाना कुर्सी के हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपितों छन्नू उर्फ छन्नेलाल, प्रेम यादव और छोटन्नने उर्फ अमित को दोषी करार दिया है। कोर्ट सज़ा पर शनिवार को सुनवाई करेगी। शासकीय अधिवक्ता वरुण मिश्र ने बताया कि मामला कुर्सी थाने का है। जहां पुलिस ने जनवरी- 2018 में सुशीला व अन्य के खिलाफ मारपीट, गाली देते हुए जान से मारने की धमकी हत्या के प्रयास के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें आरोपिता सुशीला की न्यायिक कार्यवाही के दौरान मौत हो गई, शेष तीन आरोपियों को कोर्ट ने सुनवाई पूरी करते हुए दोषी करार दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.