बाराबंकी, अक्टूबर 4 -- Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने जा रही युवती की स्कूटी में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसा रविवार दोपहर कुर्सी थाना क्षेत्र में अमरसंडा गांव के पास हुआ। उधर दरियाबाद थाना क्षेत्र में हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक घायल है। फतेहपुर थाना में डंपर पलटने से मौरंग के नीचे दब कर पिता-पुत्र घायल हो गए। मृतकों के घरों को कोहराम मचा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने मारी टक्कर: निन्दूरा संवाद के अनुसार फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी सीमा बानो (25) पत्नी इरशाद रविवार को अपनी स्कूटी से लखनऊ जनपद के इंटीग्रल हॉस्पिटल में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने जा रही थीं। कुर्सी थाना क्षेत्र में लखनऊ-महम...