बाराबंकी, अक्टूबर 12 -- Barabanki News: बाराबंकी। माती व टिकैतनगर थाना क्षेत्रों में हुए अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से मृतकों के घरों में कोहराम मचा है। दरियाबाद थाना के क्यानपुर कुईनी गांव निवासी दिलीप वर्मा (45) पुत्र केशव प्रसाद वर्मा सोमवार की देर शाम करीब पौने आठ बजे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। टिकैतनगर थाना क्षेत्र में बारिनबाग के पास किसी वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर घायल हो गए। लोगों ने घायल को आनन-फानन सीएचसी टिकैतनगर पहुंचाया। यहां डाक्टर ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक के घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर माती थाना क्षेत्र में किसान पथ पर जमुआसी गांव के सोमवार की देर...