बाराबंकी, अगस्त 17 -- Barabanki News: कोठी। थाना क्षेत्र के जैदपुर कोठी मार्ग स्थित शिवालापुरवा गांव के समीप रविवार की देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है। कोठी थाना क्षेत्र के जैदपुर कोठी संपर्क मार्ग स्थित शिवालापुरवा गांव के समीप बाइक सवार अंबरीश रावत (26) पुत्र भरत रावत निवासी मादूपुर को अज्ञात वाहन ने अंधेरे में टक्कर मार दिया। वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पता रहा, कुछ देर बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देर रात करीब दस बजे का बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंचे दरोगा विशेष कुमार ने शव को कब्जे में पीएम को भेज दिया। उनके मुताबिक अज्ञात वाहन से हादसे के बाद मौके से फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। हादसे की सूचना पर मृतक के परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहु...