बाराबंकी, जुलाई 22 -- Barabanki News: बाराबंकी। फतेहपुर थाना क्षेत्र के सदीपुर-सिहाली मार्ग पर टावर निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर फैलाई गई मिट्टी और मौरंग मंगलवार रात एक हादसे का कारण बन गई। फिसलन के चलते बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दो लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। बलुआ गांव निवासी भूरे (45) पुत्र ओमकार और खुदायगंज निवासी नीरज सिंह (30) पुत्र राकेश कुमार बाइक से जा रहे थे। टावर निर्माण स्थल के पास सड़क पर फैली मोरंग और मिट्टी के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद दोनों कुछ देर तक सड़क किनारे पड़े रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: चुरली-बेसरबाटी सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप, राहगीरों की बढ़ी परेशानी राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन समय पर वाहन न पह...