बाराबंकी, अक्टूबर 8 -- Barabanki News: बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में नाका सतरिख चौराहा पर गुरुवार की सुबह एक युवक मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक नाका के पास ही जूता रिपेयरिंग का कार्य करता था। शहर के नाका सतरिख चौराहा के पास एक युवक का शव पड़ा देख कर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक के नाक से खून बह रहा था जबकि पेट पर भी कुछ खरोंच के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। मशक्कत के बाद मृतक की पहचान कमलेश गौतम (40) पुत्र माया राम निवासी मोहल्ला आजाद नगर कोतवाली नगर के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...