बाराबंकी, अगस्त 22 -- Barabanki News: बाराबंकी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नवाबगंज में तैनात अनुदेशक पर किसी ने एक्स प्लेटफार्म पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित अनुदेशक ने मसौली थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नवाबगंज में मनोज कुमार अनुदेशक पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने मसौली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन जुलाई को एक्स पर एक पत्र और वीडियो सार्वजनिक रूप से पोस्ट किया गया था। इसमें उन पर प्रयोगात्मक परीक्षा के नाम पर अवैध धनराशि मांगने, अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न करने जैसे आरोप लगाए गए। तहरीर में कहा गया कि चार जुलाई को मामले की जांच के लिए साइबर सेल को शिकायत भेजी गई, लेकिन शिकायतकर्ता द्वारा सोशल मीडिया आईडी बदल दिए जाने के कारण जानकारी नहीं हो सकी। इसके बाद अज्ञात लोगों द्वारा अलग...