Barabanki News: सुंदरनगर के 35 परिवारों ने तटबंध पर डाला डेरा
बाराबंकी, अगस्त 19 -- Barabanki News: सूरतगंज, संवाददाता। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचकर स्थिर हो गया है, लेकिन तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का कहर जारी है। नदी का पानी बढ़ने से हेतमापुर, बाबापुरवा, सुंदरनगर, कोडरी, बेलहरी, सरसंडा, ललपुरवा और मदरहा समेत कई गांव पानी से घिर गए हैं। जलस्तर स्थिर होने के बावजूद ग्रामीणों की चिंता कम नहीं हुई है। लोगों को आशंका है कि यदि नदी का जलस्तर फिर बढ़ा तो पानी तेजी से आबादी में घुस सकता है। सुंदरनगर में सबसे गंभीर हालात: सबसे अधिक परेशानी सुंदरनगर गांव के ग्रामीणों को उठानी पड़ रही है। गांव नाले के ठीक सामने बसा होने के कारण नदी और नाले का पानी तेजी से आबादी की ओर पहुंच रहा है। कई घरों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। घरों में पानी भरने के बाद करीब 35 परिवार जरूरी सामान लेकर तटबंध पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.