Barabanki News: सीसीरोड का हुआ लोकार्पण
बाराबंकी, जुलाई 11 -- Barabanki News: रामसनेहीघाट। जिला पंचायत द्वारा 10.80 लाख की लागत से 135 मीटर निर्मित सीसी रोड व नाली का लोकार्पण भाजपा नेता जवाहर वर्मा व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक वर्मा द्वारा किया गया। लोगों से सवांद करते हुए जवाहर वर्मा ने कहा कि पहले जहां ताशीपुर, पहलवान पुरवा, बढ़ियनपुरवा,मुन्नुकापुरवा के लोगों का बरसात के मौसम में इस मार्ग से निकलना मुश्किल हो जाता था इस समस्या से अब निजात मिल जायेगी। मौके पर सुभाष चंद्र वर्मा, राम केवल, माया राम, राजेंद्र प्रसाद, प्रमोद वर्मा, अमित वर्मा, वीरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.