बाराबंकी, अगस्त 20 -- Barabanki News: जैदपुर। हरख ब्लॉक परिसर में गुरुवार को सीडीओ ने महादेव प्रेडणा कैंटीन का उद्घाटन किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रवि रावत ब बीडीओ प्रीति वर्मा मौजूद रही। इस मौके पर लोगों को कैंटीन से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया। ब्लॉक परिसर में कैंटीन खुलने से लोगो को खाने पीने के सामना आसानी से मिल जाएगा। ब्लॉक परिसर में पहले वाली कैंटीन को अब आधुनिक बनाया गया है। इस मौके पर एडीओ आईएसबी आलोक कुमार, नवीन राय, कृष्ण कुमार सिंह, आफताब, बीना, अवर अभियंता केपी सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...