बाराबंकी, अगस्त 26 -- Barabanki News: हैदरगढ़। सीएचसी हैदरगढ़ में मंगलवार की देर रात अपने-अपने मरीज का इलाज कराने आए तीमारदारों में जमकर विवाद हुआ। एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। घटना से अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गई। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। कस्बा हैदरगढ़ के कुरेशी वार्ड निवासी रानू हाशमी अपने साथियों के साथ एक रिश्तेदार महिला का इलाज कराने गया। इसी समय कस्बा के ही मोहल्ला लिल्हौरा वार्ड निवासी शुभम वर्मा पेट दर्द से तड़प रही अपनी पांच वर्षीय बेटी सृष्टि का इलाज कराने पहुंचे। बताते हैं कि अपने मरीज का उपचार पहले करने को लेकर दोनों पक्षों में बहस होने लगी। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: रंजिशन युवक को पीटा वहां मौजूद डॉ जयशंकर पाण्डेय ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए पहले बच्ची का उपचार किया। उसके बाद दूसरे मरीज का उप...