बाराबंकी, अक्टूबर 11 -- Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। जिले में बने 1155 सामुदायिक शौचालयों का संचालन अधिकांश ग्राम पंचायतों में कागजों पर हो रहा है। समूहों को पैसा फर्जी तरह से मानदेय दिया जा रहा है। कई शौचालय हैं जहां पर अब तक बिजली कनेक्शन तक ग्राम पंचायतें नहीं करा पाई। बिना प्रयोग के ही शौचालय जर्जर होने लगे। सचिवों की लापरवाही के चलते ग्रामीणों को खुले में शौच जाना पड़ रहा है। चार साल से नहीं खुला ताला: मसौली संवाद के अनुसार: विकास खण्ड मसौली में करीब पांच वर्ष पूर्व क्षेत्र पंचायत निधि से निर्मित शौचालय का ताला चार साल से नहीं खुल सका। जबकि ग्राम पंचायतों में निर्मित शौचालय देखभाल न होने से बंद एवं बदहाल स्थिति में है। बीडीओ द्वारा क्षेत्र पंचायत निधि से निर्मित शौचालय की जांच पड़ताल नही की गई। निर्मित शौचालय वर्तमान में भी उच्...