बाराबंकी, अक्टूबर 28 -- Barabanki News: जैदपुर। कस्बे में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में ई-रिक्शा की आवाजाही लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को दिनभर जाम का सामना करना पड़ रहा है। बाजार के बीच ई-रिक्शा के आने-जाने से पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है। नगर पंचायत जैदपुर में रविवार व बुधवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...