बाराबंकी, अक्टूबर 11 -- Barabanki News: रामसनेहीघाट। सात माह की गर्भवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार में मातम छा गया। रविवार शाम उसे घर में फंदे पर लटका देख परिजन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के पहलवान पुरवा मजरे तासीपुर गांव निवासी रुचि यादव (26) का विवाह वर्ष 2023 में दिलवंत के साथ हुआ था। उसका मायका अयोध्या जिले के मवई थाना क्षेत्र के रानेपुर नेवरा गांव में है। रुचि की बड़ी बहन सरोज कुमारी पत्नी सतीश कुमार निवासी तेलमा, थाना दरियाबाद ने बताया कि पिता धारानाथ की मृत्यु के बाद रुचि का विवाह हुआ था। रविवार देर शाम पति ने फोन कर उसे घटना की सूचना दी। उन्होंने ससुराली जनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि रूचि की सास गुड़िया के मुताबिक, एक दिन पहले मोबाइल रिचार्ज को लेकर पति-पत्नी के बी...