Barabanki News: सांसद ने बाढ़ प्रभावित कोठीडीहा गांव का किया निरीक्षण
बाराबंकी, अक्टूबर 15 -- Barabanki News: सिरौलीगौसपुर। सांसद तनुज पुनिया ने गुरुवार को सरयू नदी की कटान से प्रभावित कोठीडीहा गांव का निरीक्षण किया। नदी किनारे पहुंचकर उन्होंने कटान का जायजा लिया और कटान पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं जानीं। मौके पर मौजूद महिलाओं ने सांसद को बताया कि कटान के कारण उनके घरों पर खतरा मंडरा रहा है। उन्हें राहत सामग्री नहीं मिली, खाने-पीने की दिक्कत है, गांव में लाइट नहीं आ रही और आने-जाने के लिए रास्ता तक नहीं है। गांव की सड़क बाढ़ में बह गई है। कई वर्षों से मरम्मत नहीं हुई, जिससे बीमार लोगों को भी कीचड़ से होकर आना-जाना पड़ रहा है।कटान से प्रभावित किसानों क्रमश: कप्तान सिंह, अनूप सिंह, गोविंद, हरिनाम यादव, कृपाल यादव, दुर्गेश सिंह, शौर्य प्रताप सिंह, शैलेन्द्र सिंह और राजपाल यादव ने सांसद को बताया कि सरयू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.