बाराबंकी, अक्टूबर 26 -- Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। कोठी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में रविवार रात खेत में काम करते समय सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। दरियापुर गांव निवासी विक्रम सिंह विश्वकर्मा (47) पुत्र स्व. रघुनन्दन रविवार रात लगभग 10:30 बजे खेत में रखा पुआल उठा रहे थे। इसी दौरान पुआल में छिपे जहरीले सांप ने उनके हाथ में डस लिया।सांप के काटने की भनक लगते ही विक्रम सिंह ने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान विक्रम सिंह ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...