Barabanki News: सवा लाख रुपये नगदी समेत करीब दो लाख की चोरी
बाराबंकी, सितम्बर 22 -- Barabanki News: निन्दूरा। घुंघटेर कोतवाली के दक्षिण गांव मजरे सैंदर में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर सवा लाख की नगदी व आभूषण समेत दो लाख का सामान पार कर दिया। मंगलवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर घर में हड़कंप मच गया। दक्षिण गांव मजरे सैंदर निवासी पीड़ित सुशील कुमार पुत्र स्व. अम्बर प्रसाद ने बताया कि सोमवार की रात परिवार के सभी लोग भोजन के बाद सो गए थे। मंगलवार की सुबह जब घर के लोगों की नींद खुली तो घर में बिखरा सामान देख कर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। कमरे में सामान बक्सों से बाहर बिखरा पड़ा था और छोटे बक्सों के ताले टूटे थे। यह देख कर घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई। पीड़ित के अनुसार, चोर एक पर्स में रखे 14 हजार रुपये, दूसरे पर्स से 75 हजार रुपये और तीसरे पर्स से 27...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.