Barabanki News: सर्पदंश से युवक की हालत गंभीर
बाराबंकी, अगस्त 3 -- Barabanki News: सिरौलीगौसपुर। एक युवक को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर ले गये। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बदोसराय थाना के तासीपुर गांव निवासी फुरकान (25) पुत्र मुस्लिम को जहरीले सांप ने काट लिया। जिसे परिजन उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर ले गये। जहां इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.