बाराबंकी, अगस्त 12 -- Barabanki News: मसौली। क्षेत्र के चेचरुआ गांव में बुधवार की सुबह खेत गई युवती को सांप ने डस लिया। इसकी जानकारी होने पर परिजन ने उसे आनन-फानन सीएचसी जहांगीराबाद ले गए। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चेचरुवा गांव निवासी आराध्या (22) पुत्री रामखेलावन बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपने खेत में गई थी। तभी उसे सांप ने डस लिया। सर्पदंश की जानकारी होने पर पिता राम खेलावन ने उसे आनन-फानन सीएचसी जहांगीराबाद में भर्ती कराया। मरीज की स्थिति को गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद के डा. सर्वेंद्र ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...