बाराबंकी, अक्टूबर 26 -- Barabanki News: बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम रुहेरा में मार्ग की भूमि पर लगे सरकारी यूकेलिप्टस के पेड़ों को अवैध रूप से काटकर कुछ लोगों ने बेच दिया। इस मामले में राजस्व विभाग के लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्राम रुहेरा के मार्ग खाते की भूमि पर यूकेलिप्टस के पेड़ खड़े थे। आरोप है कि स्थानीय निवासी शिवप्रकाश बाजपेयी और परमल बाजपेयी पुत्रगण सहजराम बाजपेयी ने इन सरकारी पेड़ों को काटना शुरू कर दिया था। हलका लेखपाल द्वारा मना करने और डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस बल बुलाए जाने के बावजूद आरोपी बाज नहीं आए। आरोप है कि पुलिस बल के हटते ही दोनों ने मौके से छह यूकेलिप्टस के पेड़ काटकर बे...