बाराबंकी, नवम्बर 18 -- Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। विकास खंड मसौली की ग्राम सभा करंद में संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य में बाधा डालने और अवैध कब्जा करने की नियत से 29 फर्जी कब्रें बनाने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस खबर को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर कार्रवाई की है। 22 नवंबर के बाद ग्राम पंचायत द्वारा मिट्टी पटान का कार्य शुरू कराएगा। क्षेत्रीय लेखपाल उमंग सिंह के अनुसार ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी ग्रामीणों व पुलिस बल की मौजूदगी में संपर्क मार्ग की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटवाया गया था। इसके बाद मार्ग पर मिट्टी पटाई का कार्य भी शुरू हो गया था। आरोप है कि दीपावली के दिन गांव के ही नन्हेलाल, विक्रम, संदीप कुमार, कुलदीप कुमार, सरवन तथा कुछ अन्...