बाराबंकी, जुलाई 15 -- Barabanki News: कोठी। थाना क्षेत्र के पूरेभवन मजरे सूरजपुर गांव में बुधवार एक शिक्षक पर भाई ने लाठी डंडों से हमला कर उसे लहूलहान कर दिया। घायलावस्था में उसे सीएचसी सिद्धौर से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित पुत्र की शिकायत पर पुलिस ने दंपति समेत चारों लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। असंद्रा थाना क्षेत्र के पूरेभवन मजरे सूरजपुर गांव निवासी शिवम रावत का कहना है कि पिता प्रेमचंद्र शिक्षामित्र हैं। क्षेत्र के ही प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर में कार्यरत हैं। बुधवार सुबह वह साइकिल से स्कूल जा रहे थे। लेकिन आरोप है कि रंजिश में चाचा प्रेमचंद रावत, अपनी पत्नी सरोजा और बेटे निर्मल और सरोज के साथ मिलकर एकराय होकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। वह चोटिल हो गए। घायलावस्था में उन्हें सीएचसी सिद्धौर पहुंचाया गया। जहां से चिकित...