बाराबंकी, जुलाई 18 -- Barabanki News: सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बल्लोपुर चौराहे पर शुक्रवार देर शाम सब्जी की दुकान पर प्याज खरीदने को लेकर हुआ मामूली विवाद सांप्रदायिक तनाव में बदल गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मुख्य आरोपी समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर, शनिवार उनका शांति भंग में चालान कर न्यायालय भेज दिया है। बल्लोपुर गांव निवासी इमरान चौराहे पर स्थित सब्जी की दुकान चलाता है। शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे सालपुर गांव निवासी प्रवेश निषाद उसकी दुकान पर प्याज खरीदने गए थे। इस दौरान प्याज के दाम को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी। यह भी पढ़ें- Barabanki News: प्याज के दाम को लेकर दो पक्ष आमने- सामने, मारपीट देखते ही देखते दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने पर चौराहे...