बाराबंकी, सितम्बर 30 -- Barabanki News: निन्दूरा। बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मौलाबाद गौतम पुरवा में शराब पिलाने से मना करने पर एक युवक के साथ गाली-गलौज, मारपीट व लूटपाट का मामला सामने आया है। पुलिस स्तर पर कार्रवाई न होने के बाद अदालत के हस्तक्षेप पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित अंकित कुमार निवासी बंकी कोतवाली नगर ने बताया कि चार सितंबर की शाम करीब 6 बजे वह मौला बाद गौतमपुरवा स्थित अपनी कृषि भूमि देखने गया था। आरोप है कि वहीं गांव के ही सर्वेश कुमार, अमर सिंह और उमेश कुमार (कोटेदार) शराब के नशे में मौजूद थे। उन्होंने अंकित से शराब पिलाने की मांग की और गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों और डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया किसी तरह जान बचाकर अपने गांव स्थित घर पहुंचा, लेकिन आरोपियों ने उसकी मोटरसाइक...