बाराबंकी, अक्टूबर 18 -- Barabanki News: बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना के फैजुल्लागंज गांव में पिटाई से वृद्ध की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने भी अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। फैजुल्लागंज निवासी कुर्बान (60) पत्नी सुमैय्या, दो बेटियों आयशा व शहनाज के साथ रहते हैं। शहनाज की शादी रसूलपुर मोहल्ला निवासी मुज्जमिल के साथ हुई है जबकि आयशा की शादी मुज्जमिल के छोटे भाई मुमताज से हुई है। इसके बाद भी दोनों बहनें मायके में ही रहती है। कुर्बान के दोनों बेटे इब्राहीम (22), आजम (20) बाहर नौकरी करते हैं। कुर्बान को बेटियों के पति व देवर का आना पसंद नहीं है। शनिवार शाम आयशा का देवर आबिद अली उससे मिलने आया था। जिसका कुर्बान अली ने विरोध किया था। जिससे उसके साथ मारपीट की गई थी। कुछ देर बाद वह वृद्ध के ब...