बाराबंकी, जुलाई 9 -- Barabanki News: बाराबंकी। विश्व बैंक, भारत सरकार, राष्ट्रीय मा्स्यियकी बोर्ड व उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को जिले की तीन प्रमुख मत्स्य परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उनके संचालन, उत्पादन क्षमता और नवाचारों को जाना। टीम ने मत्स्य पालन क्षेत्र में जिले की प्रगति पर संतोष जताते हुए किसानों को विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण दल में विश्व बैंक से जूलीन मिलियन, अनुजा शुक्ला व आर्फी सिलार्ड, भारत सरकार के मत्स्य निदेशक इंतिसार ए. सिद्दीकी, राष्ट्रीय मा्सि्ययकी बोर्ड की सीनियर एग्जीक्यूटिव दीपा, उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग के निदेशक एनएस रहमानी, उपनिदेशक (परियोजना) एजाज नकवी, उपनिदेशक मत्स्य अयोध्या राजेंद्र सिंह बिष्ट, सहायक निदेशक पूजा गौतम तथा बाराबंकी के मुख्य क...