Barabanki News: विशेषज्ञ हैं फिर भी संविदा चिकित्सकों के सहारे जिला अस्पताल
बाराबंकी, जुलाई 9 -- Barabanki News: बाराबंकी, संवाददाता। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में विशेषज्ञों की जगह संविदा चिकित्सकों की तैनाती है। जानकारी के आभाव में गंभीर मरीजों का उपचार कर उन्हें स्वस्थ करने के बजाए रेफर किया जा रहा है, जो विशेषज्ञ तैनात भी हैं, वह इमरजेंसी ड्यूटी करने के बजाए ओपीडी कर रहे हैं। गुरुवार को सुबह आठ बजे से शाम दो बजे तक 75 मरीज इमरजेंसी पहुंचे, जिसमें से सात मरीजों को रेफर किया गया। इमरजेंसी में मरीजों को सुविधाएं न मिलने पर आए दिन विवाद की स्थितियां उत्पन्न हो रही हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में औसतन प्रतिदिन 100 से 150 मरीज आपातकाल में उपचार कराने आते हैं। यहां पर 11 ईएमओ (इमरजेंसी मेडिकल अफसर) तैनात हैं जिसमें तीन विशेषज्ञ और आठ संविदा चिकित्सक हैं। गुरुवार को सुबह आठ बजे से तीन बजे तक ईएमओ डॉ. अभिषेक विश्वास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.