बाराबंकी, अगस्त 18 -- Barabanki News: फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के हजरतपुर बिलौली गांव में घरेलू विवाद को लेकर विवाहिता ने फंदा लगा कर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने समय रहते उसे अस्पताल पहुंचा दिया जिससे उसकी जान बच गई। हजरतपुर बिलौली गांव निवासी अनिकेत की पत्नी खुशबू (28) की सोमवार को किसी घरेलू बात पर पति से कहासुनी हो गई। जिससे आक्रोशित होकर वह घर के एक कमरे में दरवाजा बंद कर साड़ी के फंदे पर लटक गई। घरवालों को पता चला तो दरवाजा तोड़ कर भीतर पहुंचे। आनन-फानन उसे नीचे उतार कर सीएचसी फतेहपुर ले गए। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फंदे से लटककर की खुदकुशी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...