Barabanki News: विवाद में दबंगों ने बोला हमला, पिता -पुत्र गंभीर घायल
बाराबंकी, अक्टूबर 27 -- Barabanki News: बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र के लखपेड़ाबाग मोहल्ला में मैरिज लॉन के पास खड़ी गाड़ी पर कुछ लोगों ने पीक मार दी। युवक ने इसका विरोध किया तो विवाद के बाद दबंगों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें शहर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। टैम्पो स्टैंड निवासी पूनम गिहार पत्नी राना गिहार ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका लखपेड़ाबाग में टाइल्स का शोरूम है। वह 24 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने लखपेड़ाबाग स्थित मलिक मैरिज हॉल आई थीं। पार्किंग की जगह न होने के कारण उन्होंने अपनी गाड़ी अपने शोरूम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.