बाराबंकी, अगस्त 19 -- Barabanki News: कोठी, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रेवतीपुरवा मजरे भिटौरा लखनापुर गांव में एक विवाहित भूमि पर मंगलवार को नांद रखने को लेकर दोनों पक्ष में सुबह से तनाव बढ़ गया। इस मामले में कई बार पुलिस मौके पर गई, लेकिन समझौता नहीं हो सका। शाम को अचानक कार से एक पक्ष के लोग पहुंचे और दूसरे पक्ष के अधेड़ पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली की छर्रे अधेड़ के कंधे व चेहरे पर लगे। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। परिजन उसे सीएचसी कोठी से जिला अस्पताल ले गए। यहां से उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से गांव में आक्रोश है। एसपी भी मौके पर पहुंचे। तनाव को देखते हुए गांव में कई थानों की पुलिस तैनात की गई।

भूमि विवाद की शुरुआत नांद रखने को लेकर हुआ विवाद: रेवती पुरवा मजरे भिटौरा लखन निवासी हंसर...