Barabanki News: वायु सेना की सेवा पूरी कर लौटे अमित का स्वागत
बाराबंकी, अक्टूबर 4 -- Barabanki News: बाराबंकी। ग्राम मिश्री पुरवा निवासी शिवाकांत शुक्ला के पुत्र अमित शुक्ला ने भारतीय वायु सेना में 20 वर्ष की सेवा पूर्ण कर क्षेत्र में वापसी की। उनके गांव पहुंचने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने अमित का स्वागत कर उनकी सेवा और समर्पण की सराहना की। इस दौरान परिजनों और क्षेत्रवासियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। स्वागत करने वालों में रवि तिवारी, शिवाकांत शुक्ला, सुनीत अवस्थी, रविकांत शुक्ला और सर्वेश शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.