बाराबंकी, जुलाई 3 -- Barabanki News: फतेहपुर संवाददाता। वन महोत्सव के मौके पर फतेहपुर रेंज के प्राथमिक विद्यालय जगसेण्ड में भव्य पौधरोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण हरित आवरण बढ़ाने और नई पीढ़ी को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनाने का संदेश देना रहा। विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनिल कुमार वर्मा, क्षेत्रीय वन अधिकारी फतेहपुर मो. जहीर मिर्जा, प्रधानाध्यापक विद्या सागर, ग्राम प्रधान सिराजुद्दीन सहित वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पौधरोपण करते हुए लोगों से अपने घर विद्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा ...