बाराबंकी, अक्टूबर 11 -- Barabanki News: मसौली। लुधियाना काम के लिए गया युवक लापता हो गया। परिजन भी उससे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। पीड़ित मां ने बेटे के सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है। मसौली थाना के बिरजापुर मजरे हसनपुर पहाड़पुर गांव निवासी राजकुमारी पत्नी उमेन्द्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पुत्र संदीप कुमार को गांव का ही शुभम पुत्र चिन्दू लुधियाना में काम दिलाने के बहाने 10 अगस्त को बुलाकर अपने साथ ले गया था। 21 सितंबर तक उसकी अपने बेटे से फोन पर बात होती रही। उसके बाद से बेटे का फोन बंद है। अभी तक बेटे का कुछ पता नहीं लग सका है। शुभम भी कोई जानकारी नहीं दे रह हैं। पीड़ित मां ने अपने पुत्र की बरामदगी की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...