बाराबंकी, अगस्त 7 -- Barabanki News: निंदूरा। आगे आवारा जानवर हैं... धीमी गति से गाड़ी चलाएं, यदि कोई जानवर भटकता हुआ दिखाई दे, तो हेल्पलाइन 1033 पर कॉल करें। लोक निर्माण विभाग ने यह बोर्ड कुर्सी कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ- महमूदाबाद हाईवे पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से मवेशियों से बचने के लिए लगाया है। दरअसल इस समय हाईवे पर आवारा पशुओं का आतंक व्याप्त हो गया है। हाईवे पर झुंड में घूमने वाले आवारा पशुओं से टकराकर प्राय: लोग घायल हो रहे हैं। बावजूद इसके संबंधित अधिकारी इन पशुओं को हटाना गंवारा नहीं समझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि हाईवे से लेकर खेत खलिहान तक इनका आतंक व्याप्त है।

सड़क हादसों की बढ़ती समस्या लखनऊ- महमूदाबाद मार्ग पर इन दिनों सड़क हादसों का छुट्टा मवेशी सबब बने हुए हैं। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं जिसके चलते सड़कों ...