बाराबंकी, अगस्त 13 -- Barabanki News: रामसनेहीघाट। एसडीएम बृजेंद्र उपाध्याय के निर्देश पर तहसील क्षेत्र में पहली बार भूमि की आधुनिक तकनीक से सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए धारा 24 की नाप रोवर तकनीक से करके खेत की सीमा का सही निर्धारण किया गया। नाथूपुर गांव निवासी अतुल कुमार ने अपने खेत की पैमाइश के लिए धारा 24 के तहत वाद दायर किया था। जिसके क्रम में न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को राजस्व निरीक्षक श्रीनिवास त्रिवेदी और स्थानीय लेखपाल धनंजय पांडे ने रोवर तकनीक से मौके पर भूमि की माप कर रिपोर्ट तैयार की। एसडीएम श्री उपाध्याय ने बताया कि इस तकनीक से कम समय में अधिक सटीकता के साथ भूमि की सीमा निर्धारित की जा सकती है। इससे किसानों को सीमांकन विवाद कम करने और राजस्व मामलों के शीघ्र निस्तारण में लाभ मिलेगा।ऐसे काम करती है रोवर तकनीक: रोवर तकनीक में...