Barabanki News: रोजगार मेले में 413 अभ्यर्थियों का चयन
बाराबंकी, नवम्बर 3 -- Barabanki News: हैदरगढ़। ग्राम्यांचल महाविद्यालय परिसर में मंगलवार को सेवायोजन कार्यालय द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय भाजपा विधायक दिनेश रावत ने दीप प्रज्वलित कर रोजगार मेले का उद्घाटन किया। मेले में विभिन्न क्षेत्रों के 14 निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के बाद चयन किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि 1013 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। इनमें 413 अभ्यर्थियों का चयन कर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। विधायक दिनेश रावत ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। ग्राम्यांचल महाविद्यालय के चेयरपर्सन सिद्धार्थ अवस्थी, प्राचार्य लालमणि शुक्ला, प्रेम कुमार गुप्ता, सहायक सेवायोजन अधिकारी धर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.