बाराबंकी, अक्टूबर 12 -- Barabanki News: बाराबंकी। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बाराबंकी की टीम ने रेल पटरियों के आसपास केबल काटकर चोरी करने वाले एक अंतरप्रांतीय गिरोह के चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। टीम ने चोरी का सामान खरीदने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर इनके पास से रेलवे की चोरी की हुई केबिल व अन्य सामान और चोरी करने के उपकरण भी बरामद किए हैं। आरोपियों को जेल भेजा गया है। रसौली रेलवे ब्रिज, पटरंगा-रौजागांव रेलवे स्टेशनों के मध्य शारदा ब्रिज और सफेदाबाद क्षेत्र में रेठ नदी के पास लगातार केबल चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। जांच के दौरान बताए गए स्थानों पर केबिल भी काट कर चोरी किए जाने का मामला आरपीएफ की संज्ञान में आया था। इस पर आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम ने आरपीएफ के उपनिरीक्षक र...