बाराबंकी, अगस्त 25 -- Barabanki News: रामनगर। सावन के चौथे सोमवार की शाम लोधेश्वर महादेवा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच रेलवे क्रासिंग बंद होते ही दोनों ओर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे क्रॉसिंग पर बार-बार गेट बंद होने से वाहनों की कतार बढ़ती चली गई और यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। काफी देर तक लोग जाम में फंसे रहे। बाद में गेट खुलने और वाहनों का आवागमन सामान्य होने पर धीरे-धीरे जाम समाप्त हुआ। स्थानीय लोगों ने मेले के दौरान रेलवे क्रासिंग पर यातायात व्यवस्था को और बेहतर किए जाने की जरूरत बताई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: अंतिम सोमवारी पर देवना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब यह भी पढ़ें- Gridih News: झारखंडधाम में अंति...