Barabanki News: रास्ते में भी झाड़ियां व जलभराव बनी है मुसीबत
बाराबंकी, जुलाई 31 -- Barabanki News: बाराबंकी। जिले में परिषदीय विद्यालयों में बेहतर शिक्षा और सुरक्षित माहौल देने के सरकारी दावों की पोल खोलने के लिए परिसर में फैली गंदगी ही काफी है। परिसर में गंदगी व कीचड़ और उगी बड़ी-बड़ी झाड़ियां असुरक्षित माहौल दे रही हैं। कुछ विद्यालयों में पहले भी सांप व बिच्छू जैसे जहरीले जीव देखे गए। इसके बावजूद विद्यालय परिसर में साफ-सफाई नहीं कराई गई। बारिश में जहरीले जीवों का और भी अधिक खतरा बढ़ गया है लेकिन सफाईकर्मी विद्यालयों में सफाई के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। मैदान में कीचड़ तो भवन के पीछे गंदगी: खंड शिक्षाधिकारी बंकी के कार्यलय परिसर में ही कम्पोजिट विद्यालय बड़ेल संचालित है। इस परिसर में ही विद्यालय भवन के पीछे गंदगी व झाड़ियां उगी हुईं है। इनकी सफाई तक नहीं कराई गई। जिससे इनमें जहरीले जीवों के होने की संभावना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.