बाराबंकी, अगस्त 29 -- Barabanki News: जिलाजज की अध्यक्षता में आगामी 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। प्रिलिटीगेशन, न्यायालय में लंबित वाद, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना, पारिवारिक विवाद जैसे लंबित विवादों का निस्तारण प्राथमिकता के तौर पर किए जाएंगे। इसके लिए संबंधित विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। वादी 12 सितंबर को समय से लोक अदालत में पहुंच कर अपने वादों का निस्तारण करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...