Barabanki News: रावण के किरदार में 25 वर्षों बाद फिर नजर आए नगर पंचायत चेयरमैन
बाराबंकी, अक्टूबर 19 -- Barabanki News: टिकैतनगर। लगभग 200 वर्षों से चली आ रही ऐतिहासिक परंपरा को संजोए श्री राम जानकी लीला दशहरा कमेटी, टिकैतनगर के रामलीला मंच पर रविवार को एक विशेष आयोजन देखने को मिला। नगर पंचायत टिकैतनगर के चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता ने लगभग 25 वर्षों के अंतराल के बाद एक बार फिर रावण के किरदार का अभिनय कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। उनके अभिनय को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं रामलीला प्रेमी उपस्थित रहे। चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता पूर्व में भी लगभग 25 वर्षों तक रामलीला मंचन से जुड़े रहे हैं। कमेटी के आग्रह पर उन्होंने लंबे अंतराल के बाद पुन: रावण की भूमिका निभाकर इस सांस्कृतिक परंपरा के प्रति अपना जुड़ाव प्रदर्शित किया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: श्री शक्ति संस्कृति एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट भव्य रामली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.