बाराबंकी, अगस्त 23 -- Barabanki News: रामसनेहीघाट। सरयू नदी में आई बाढ़ से प्रभावित गांवों में राहत कार्य के दौरान राजस्व टीम के साथ अभद्रता करने और सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के मामले में लेखपाल ने आरोपियों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया है। रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के जलालपुर तराई, ढेमा, गुनौली, टिकरी और कोयलावर गांव मे प्रशासन की ओर से इन गांवों में राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। नौ अगस्त को राजस्व टीम राहत सामग्री वितरित कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान ढेमा गांव निवासी सुनील पुत्र संचित तथा विनोद कुमार पुत्र रामचंद्र ने कथित रूप से शराब के नशे में राजस्व टीम के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और नदी में डुबोकर जान से मारने की धमकी दी।आरोप है कि नदी के तट पर खड़े राजस्व टीम के वाहनों और मोटरसाइकिल...