बाराबंकी, जुलाई 9 -- Barabanki News: बाराबंकी। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली नगर पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी निवासी महिला की तहरीर पर आठ नामजद व अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर आरोपितों ने महिला के पुत्र पर लाठी-डंडों और चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची महिला के साथ भी मारपीट, गला दबाने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता विमला रस्तोगी के अनुसार 26 मई 2026 की रात बड़े मंगल के भंडारे के बाद उनका पुत्र प्रशांत रस्तोगी घर के बाहर खड़ा था। तभी राघवेन्द्र शुक्ल, सौरभ मिश्र और उनके साथ आए अन्य लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि प्रशांत को घर से खींचकर बाहर निकाला गया और लाठी-डंडों, चाकू तथा लात-घूंसों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।तहरीर में यह भी आरोप है कि शोर...