बाराबंकी, जुलाई 24 -- Barabanki News: रामनगर। खरीफ फसलों के लिए खाद की बढ़ती मांग के बीच क्षेत्र के किसान एक-एक बोरी खाद के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। सहकारी समितियों और संघों पर खाद लेने के लिए सुबह से ही किसानों की लंबी कतारें लग रही हैं। घंटों इंतजार के बाद भी कई किसानों को यह कहकर वापस लौटा दिया जाता है कि स्टॉक खत्म हो गया है। निजी खाद विक्रेताओं की दुकानों पर प्रशासन की ताबड़तोड़ जांच के बावजूद अधिक कीमत पर खाद की बिक्री रुकने का नाम नहीं ले रही है। मजबूर किसान यूरिया की बोरी करीब 500 रुपये और डीएपी 1800 रुपये तक खरीद रहे। यह भी पढ़ें- Barabanki News: यूरिया की ओवररेटिंग करने वाले विक्रेता पर केस छोटे और सीमांत किसान अपनी फसल बचाने के लिए परेशान हैं। अधिक दाम देकर खाद खरीद रहे हैं और शिकायत भी नहीं कर रहे। उनका कहना है कि यदि शिकायत...