Barabanki News: युवाओं में ज्ञान की गंगा बहा रही वातानुकूलित ज्ञान गांव लाइब्रेरी
बाराबंकी, अगस्त 9 -- Barabanki News: सुबेहा। क्षेत्र के कमेला गांव की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सरकारी लाइबे्ररी इस समय महानगरों में में बनी निजी डिजिटल लाइब्रेरी को टक्कर दे रही है। ग्रामीण अंचल में संचालित इस सरकारी लाइब्रेरी की सुविधा मिलने से यहां के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को अपने सपने साकार होते हुए दिख रहे हैं। यह लाइब्रेरी कमेला गांव में होनहार छात्र-छात्राओं के भविष्य को साकार कर रही है। लाइब्रेरी पूर्ण रूप से वातानुकूलित है। ज्ञानगांव से जानी जाती है लाइब्रेरी: मामूली शुल्क में अत्याध-modern सुविधाओं से लैस लाइब्रेरी में उच्च गुणवत्ता की डेस्क व प्रकाश की उचित व्यवस्था है। सभी चेयर के सामने मोबाइल होल्डर आदि जैसी सभी प्रकार की सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है। बच्चों के सामाजिक ज्ञान का ध्यान रखते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.