बाराबंकी, अक्टूबर 24 -- Barabanki News: कोठी। चार दिन पहले कोठी थाना क्षेत्र के सेमरावां कस्बा स्थित प्रताप मार्केट के पास एक युवक के साथ मारपीट करने, जातिसूचक गाली देने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में शुक्रवार रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच सीओ हैदरगढ़ समीर सिंह ने शुरू कर दी है। कोठी थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव निवासी संतोष कुमार रावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 अक्टूबर की शाम वह सामान खरीदने के लिए सेमरावां चौराहे पर गए थे। इसी दौरान प्रताप मार्केट के पास पहले से मौजूद जीतू सिंह और उनकी मां ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर कोठी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मारपीट व हरिजन एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच सीओ हैदरगढ़ समीर सिंह कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...