बाराबंकी, जुलाई 18 -- Barabanki News: सिरौलीगौसपुर। बदोसराय थाना के रसूलपुर गांव में एक युवक ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। उसे संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रसूलपुर गांव निवासी पुतान (22) पुत्र राम सुधारे पानीपत जिले में रहकर काम करता था। उसकी बहन की सर्पदंश से मौत हो गई थी। इस सूचना पर वह शनिवार की सुबह अपने गांव आया था। वह घर न जा कर सीधे अपनी बहन की समाधि पर पहुंच कर तेज-तेज रो रहा था। पड़ोसियों ने उसके घरवालों को इसकी सूचना दी। मौके पर पिता रामसुधारे व भाई आदि पुतान को सीधे संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर ले गये जहां इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर हालत नाज़ुक देखते हुए जिला अस्प...