बाराबंकी, जुलाई 15 -- Barabanki News: देवा शरीफ। क्षेत्र के करौंदा गांव के सरकारी शौचालय में किशोरी का शव लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देवा कोतवाली के ग्राम करौंदा निवासी स्वर्गीय दिनेश कुमार गौतम की पत्नी आरती बुधवार को रामस्वरूप यूनिवर्सिटी गई थी। जब यूनिवर्सिटी से वापस लौटी तो देखा कि उनकी पुत्री निशा (16) का शव सामुदायिक शौचालय के दरवाजे में लटका हुआ है। किशोरी की मां का कहना है कि मोबाइल चलाने से मना करने पर बालिका ने मौत को गले लगा लिया। कोतवाल आलोक कुमार मणि ने बताया बालिका की मां की सूचना के आधार पर बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...