बाराबंकी, सितम्बर 6 -- Barabanki News: बाराबंकी। नगर पालिका परिषद कार्यालय से चंद कदम दूर इंदिरा मार्केट मार्ग पर रविवार को क्षतिग्रस्त मुख्य पाइप लाइन ने शहर में पेयजल संकट खड़ा कर दिया। इससे दिनभर करीब 12 मोहललों की करीब 70 हजार आबादी प्रभावित रही। कर्मचारी भी मरम्मत कार्य को लेकर दिनभर जूझते रहे। इस दौरान पानी फुटपाथ पर भर जाने से ठेला दुकानदार भी प्रभावित रहे। कई परिवारों ने पीने के पानी के लिए वाटर कूलर तक मंगाया। लोगों को घर के पास लगे हैंडपंप व पड़ोसियों के यहां से पानी लेना पड़ा। कई दिनों से क्षतिग्रस्त थी पाइपलाइन: इंदिरा मार्केट मार्ग पर मुख्य पाइपलाइन पिछले कई दिनों से क्षतिग्रस्त थी। इससे पानी का रिसाव होने के साथ आसपास के इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित होने की आशंका बनी हुई थी। नगर पालिका की ओर से कुछ दिन पहले सड़क की खोदाई कर पाइ...