बाराबंकी, जुलाई 9 -- Barabanki News: हैदरगढ़। कस्बा हैदरगढ़ में मुख्य चौराहे के समीप लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे के किनारे स्थित राजू लस्सी नाम की मिठाई की दुकान है। गुरुवार की शाम इस दुकान में दही बड़ा खा रही महिला को उसमें कई कीड़े मिलने से हड़कंप मच गया। महिला को हो रही लगातार उल्टियों के कारण हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया है। आयुर्वेद कंपनी में स्वास्थ कर्मी है पीड़ित महिला: बाराबंकी जिला मुख्यालय पर बड़ेल निवासिनी प्रिया तिवारी पत्नी मुन्नूलाल एक निजी आयुर्वेद कंपनी में स्वास्थ्य कर्मचारी हैं। गुरुवार को अपने सहकर्मी के साथ कस्बा हैदरगढ़ में लगने वाले स्वास्थ्य शिविर का स्थान आदि देखने हैदरगढ़ आई थीं। बताया कि शाम को भूख लगने के कारण राजू लस्सी की दूकान पहुंची। यहां वह दही बड़ा लेकर खाने लगी। आधे से ज्यादा खा चुकी ...